कुंडा/प्रतापगढ़। जिले कुंडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत चैसा के करीम नगर निवासी राज मिश्रा ने प्रयागराज में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है ।
राज इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं,जिसे नेशनल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने का मौका मिला है। राज के पिता अमरेश मिश्रा का कहना है कि राज अभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु बहुत मेहनत कर रहे हैं,राज के पदक जीतने पर परिवार व क्षेत्र के लोग बहुत खुश है।
