Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: रात के अंधेरे में किसान की आठ बकरियां चोरी


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के जामोदीप मजरे तिलोई गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोर एक किसान की आठ बकरियां चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान राजकुमार पासी के मुताबिक सोमवार की रात वह अपने घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहा था। उसी स्थान पर उसकी आठ बकरियां बंधी हुई थीं। रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बंधी हुई बकरियों को खोलकर अपने साथ लेकर फरार हो गए। सुबह जब किसान की नींद खुली तो बकरियां मौके से गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों और ग्रामीणों को दी। आठ बकरियों के चोरी होने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित राजकुमार पासी ने मोहनगंज कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गई बकरियों की बरामदगी की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटा रही है। ग्रामीणों ने भी रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |