Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद


जायस/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस .315 बोर, एक डंडा और एक हॉकी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी पूरे काजिल थाना गौरीगंज, उम्र करीब 25 वर्ष, मो. असलम पुत्र आलिम रजा निवासी ग्राम लालूपुर मजरे रामपुर नोगांवाबाद थाना जायस, उम्र करीब 26 वर्ष, इकरार अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी सौंथा थाना जायस, उम्र करीब 25 वर्ष, नफीस अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी बरौलिया थाना जायस, उम्र करीब 23 वर्ष तथा इमरान पुत्र इश्ताक निवासी रानीपुर मजरे बाजगढ़ी थाना गौरीगंज, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना जायस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |