Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः घर से निकला युवक लापता, मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान


पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम, उड़ैयाडीह गांव निवासी 24 वर्षीय आदित्य मिश्रा 15 सितंबर की दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गए। शाम करीब छह बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं।परिजनों के अनुसार आदित्य दोपहर करीब 12रू30 बजे बाइक से घर से निकले थे। वह बाइक संख्या यूपी 72 सीएच 17,17 से गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस से युवक की सकुशल तलाश कराने की मांग की है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |