लखनऊ: भारतगैस ने शुरू किया ‘जीरो का दम’ अभियान
September 23, 2026
लखनऊ। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), एक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी और महारत्न सार्वजनिक उपक्रम, ने एलपीजी सिलेंडरों की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत बीपीसीएल ने अपने पूरे एलपीजी नेटवर्क में ‘जीरो का दम’ (जेडकेडी) कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एलपीजी सिलेंडरों की गुणवत्ता को हर स्तर पर सुनिश्चित करना और ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। यह पहल सिलेंडर की गुणवत्ता, सुरक्षित संचालन और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए बीपीसीएल द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ पहल के तहत लखनऊ शहर के ग्राहकों को सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर भरोसा दिया जा रहा है। यदि भारतगैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उसमें कोई खामी पाई जाती है, तो तय नियमों और शर्तों के अनुसार ग्राहक को मुफ्त रिफिल दिया जाएगा।‘जीरो का दम’ कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी सिलेंडर ग्राहक तक पहुंचने से पहले हर स्तर पर गुणवत्ता के तय मानकों पर खरा उतरे। इसके तहत बीपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की स्वतंत्र और मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से जांच की जाती है। ये एजेंसियां नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर सर्टिफिकेशन बॉडीज (एनएबीसीबी) से मान्यता प्राप्त हैं। जांच के दौरान सिलेंडर के प्लांट से लेकर ग्राहक तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों को परखा जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों तक केवल खामी रहित और अच्छी गुणवत्ता वाले सिलेंडर ही पहुंचें। अब तक बीपीसीएल के 55 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट ‘जीरो का दम’ प्रमाणन हासिल कर चुके हैं।इस पहल के बारे में बीपीसीएल के एलपीजी कारोबार प्रमुख टी.वी. पांडियन ने कहा, “‘जीरो का दम’ कार्यक्रम गुणवत्ता, बेहतर संचालन और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति बीपीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कड़े गुणवत्ता परीक्षण, नियमित रखरखाव, सुरक्षा जांच और स्वतंत्र प्रमाणन के माध्यम से हम एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से लेकर ग्राहक के घर तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। ‘खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ की गारंटी हमारे सिलेंडरों की गुणवत्ता पर भरोसे को दर्शाती है और ग्राहक को प्राथमिकता देने के हमारे प्रयास को और मजबूत करती है। यह पहल हमारी एलपीजी टीम की लगातार मेहनत का परिणाम है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को खामी रहित सिलेंडर उपलब्ध कराना और उनके भरोसे को और मजबूत करना है।”यह कार्यक्रम आधुनिक तकनीक, नियमित रखरखाव, सुरक्षा जांच और स्वतंत्र गुणवत्ता प्रमाणन के जरिए एलपीजी बॉटलिंग की पूरी प्रक्रिया को बेहतर और सुरक्षित बनाता है। इससे बीपीसीएल को हर स्तर पर गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, एलपीजी से जुड़ी सभी गतिविधियों में ग्राहकों की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है।जीरो का दम’ के तहत ग्राहकों को दिया जा रहा यह भरोसा बीपीसीएल की गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डिलीवरी के समय यदि सिलेंडर में कोई खामी पाई जाती है, तो तय नियमों और शर्तों के अनुसार ग्राहक को मुफ्त रिफिल दिया जाएगा। यह पहल सिलेंडर की गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। फिलहाल यह पहल लखनऊ शहर सहित कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। जीरो खामी। बेहतरीन अनुभव।
