Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राष्ट्रीय लोक अदालत में 147568 वादों का हुआ निस्तारण


प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकांश संख्या में वादों के निस्तारण से आमजनमानस को मुकदमो से छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम का संयोजनध्संचालन शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ एवं लोगो के प्रति आभार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अंकिता दुबे ने किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कुशल पाल एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता व अपर प्रधान न्यायाधीश छोटे लाल यादव एवं राम नारायण अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत एव समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण एवं उपस्थित रहे। 

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 147568 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 4108 फौजदारी वाद, 04 एन0आई0 एक्ट, 74 मोटर दुर्घटना वाद, 95 वैवाहिक वाद, 69 सिविल वाद, 623 बैंक ऋण, 14 बी0एस0एन0एल0 वाद, 02 स्थायी लोक अदालत कलेक्ट्रªेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 140176 मामले, एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1336 वादों एवं विद्युत विभाग से 900 वादों तथा श्रम कार्यालय से 168 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 344810 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी कुशल पाल द्वारा कुल 74 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रूपये 57860000 का प्रतिकर दिलाया गया,  बैंको के बकाया ऋण के 623 मामलों में बैंक एवं बकायेदारो के मध्य 62811913 रूपये एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 17083 का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 95 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें कुल 25 जोडो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर बिदाई करायी गई। इस लोक अदालत में ई0सेवा केन्द्र में टेक्नीकल स्टाफ जीतेन्द्र कुमार मिश्र एंव राम चन्द्र यादव व यातायात पुलिस विभाग से आरक्षी अरविन्द कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |