प्रतापगढः निरंतर बारिश से जल जमाव की समस्या से लोग हो रहे हलाकान
September 02, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। लगातार बारिश के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से लोग बुधवार को भी परेशानी में देखे गये। सबसे ज्यादा बारिश ने तहसील में कामकाज का माहौल प्रभावित कर रखा है। पम्पिंग सेट से यहां दिन रात परिसर का पानी बाहर करने के लिए किया जा रहा प्रयास बीच-बीच में बारिश के कारण प्रभावी नहीं हो पा रहा है। अदालतों तक पहुॅचने में वकीलों तथा वादकारियों को फजीहत में देखा गया। समस्या को लेकर वकीलों ने बुधवार को भी कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव सौंपा। यही हाल तहसील के बगल कोतवाली परिसर का भी देखा गया। यहा भी पानी को परिसर से बाहर करने का जतन जारी रहा। अस्तपाल परिसर में भी जल भराव को लेकर लोगों को परेशान देखा गया। वहीं लालगंज से बाबा घुइसरनाथ मार्ग पर छोटी नहर के समीप बारिश का पानी सड़क से ऊपर बुधवार को भी बहता दिखा। गॉवों में भी जगह-जगह बारिश के पानी के जमाव के कारण मवेशियों को लेकर लोग परेशान दिखे।
