Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: परिषदीय विद्यालय में ताला तोड़कर हुई चोरी


संग्रामपुर/अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के विकासखंड भेंटुआ अंतर्गत ग्रामसभा टिकरी के प्राथमिक विद्यालय पूरे पद्मिनी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच चोर विद्यालय परिसर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व पंखे खोलकर उठा ले गए। बताया जाता है कि विद्यालय के दरवाजे का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल फोन के माध्यम से विद्यालय के शिक्षक को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय से पंखे और गैस सिलेंडर चोरी होने की पुष्टि की। विद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। चोर आए दिन सरकारी विद्यालयों को निशाना बना रहे हैं, जिससे विद्यालय की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से विद्यालयों के आसपास गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |