संग्रामपुर: कालिकन में वैकल्पिक मार्ग से होगा प्रवेश
September 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका मंदिर के प्रवेश प्रवेश द्वार सुंदरीकरण को लेकर प्रवेश द्वार बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को कालिकन धाम जाने -आने के लिए राजकीय चिकित्सालय संग्रामपुर के सामने से इंटरलॉकिंग के रास्ते से प्रवेश करना होगा। व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बहुत से श्रद्धालु कालिकन धाम आते हैं उनके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है इसी रास्ते से प्रवेश करके कालिकन धाम में की अमृत कुंड वासिनी का दर्शन किया जा सकता है। कालिकन धाम में सोमवार को मेला लगता है इसमें दूर-दूर के लोग मां कालिका के दर्शन करने के लिए आते हैं और अपनी जरूरत के समान को भी खरीदते हैं प्रवेश द्वार पर बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को कुछ समस्याएं हो सकती है।
