सिंहपुर: बारिश-तूफान से किसानों की मुस्कान गायब
September 26, 2026
सिंहपुर/अमेठी। उड़ीसा की तरफ से उठे भयावाह तेज आंधी और भारी बारिश तकरीबन 60घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया जहां क्षेत्र के कई जर्जर कच्चे मकान इसकी चपेट में आ गए वहीं तराई क्षेत्र में किसानो की फसल पूरी तरह चैपट हो गई कुछ दिन पूर्व में ही जहां धान की फसल पुरी की पूरी डूब चुकी थी वहीं कुछ आस दिखाई दें देने पर किसानों में थोड़ी राहत थी मगर 60 घंटे से चल रही भयानक बारिश के चलते किसानो की चेहरे की मुस्कान गायब दिख रही है तेज बारिश के कहर से कई लोगों के आशियाने छप्पर सब उड़ गए वहीं अगले 48 घंटे से विद्युत व्यवस्था भी चैपट दिखाई दे रही है हर फीडर पर लाइन व्यवस्था पूरी तरह चैपट पड़ी हुई है किसी लाइन पर पेड़ गिरे पड़े हैं तो कहीं पर जर्जर तार टूट चुके हैं मौसम विभाग की मानी जाए तो यह प्रलय रूपी बरसात अगले 4 दिनों तक जारी रह सकती है ऐसे में किसी तरह गुजारा कर रहे लोगों को इस आफत से शासन प्रशासन क्या व्यवस्था मुहैया करा पता है।
