Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: बुझ गया घर का चिराग, मचा कोहराम


सिंहपुर/अमेठी। इस आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी सिंहपुर क्षेत्र के उसरहा गांव में सुबह तड़के छोटू मिश्रा के निजी डेरी फार्म पर उनका पुत्र देव मिश्रा कार्य कर रहा था कि अचानक इनवर्टर के हाई वोल्टेज करंट से चपेट में आकर 14 वर्षीय बालक की इनवर्टर करंट से जीवन लीला  समाप्त हो गई पारिवारिक जन प्राथमिक उपचार के लिए जा ही रहे थे कि रास्ते में ही 14 वर्षीय नवयुवक ने दम तोड़ दिया उसरहा निवासी छोटू मिश्रा का बड़ा बेटा देव मिश्रा और एक बेटी है छोटू मिश्रा मोछेश्वरी मंदिर के निकट एक डेरी फार्म संचालित करते हैं सुबह सवेरे उनका पुत्र देव मिश्रा भी उनके साथ हाथ बटाता था कि अचानक किसी तार के टूटने से बूंदाबांदी में करंट जमीन में उतर आया जिसके चलते देव मिश्रा उसकी चपेट में आ गया इस खबर को सुनते ही असहज मृत्यु पर पारिवारिक जन दौड़ पड़े जहां इस खबर से पारिवारिक जनों का रो रो का बुरा हाल है वही इस खबर से सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |