अमेठीः गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नामित
September 26, 2026
अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरी कर ली जाएं। कार्मिक व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एआरटीओ को प्रभारी एवं यात्रीकर अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में दी गई है। ईंधन व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी प्रभारी तथा क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी सहायक प्रभारी होंगे। निर्वाचन सामग्री, लेखन कार्य एवं मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को प्रभारी तथा चकबंदी अधिकारी को सहायक प्रभारी नामित किया गया है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को दी गई है, जबकि मीडिया प्रबंधन के लिए अपर जिलाधिकारी प्रभारी और जिला सूचना अधिकारी सहायक प्रभारी होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल ’’9 मतदान केंद्र’’ बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। अमेठी में कुल 1078 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों में जगदीशपुर, जामों, मुसाफिरखाना, गौरीगंज, अमेठी, भादर, सिंहपुर एवं बहादुरपुर के क्षेत्र पंचायतध्तहसील कार्यालय तथा तिलोई स्थित सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।
