Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सादगी के साथ मनाया जन्मदिन! कुलदेवताओं का पूजन कर युवराज ने लिया आशीर्वाद


अमेठी। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने अपने घर के कुलदेवी-देवताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया, स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह के परिवार संग सादगी से जन्मदिन मनाया और अमेठी क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले अपने घर के कुलदेवी-देवताओं और पूर्वजों का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूज्य पिता महाराज डॉ. संजय सिंह और माता महारानी गरिमा सिंह जी का आशीर्वाद लिया।साधारण तरीके से जन्मदिन का आयोजनरू धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत युवराज जी रामगढ़ पहुंचे, जहां अमेठी रियासत के प्रिय रहे स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह जी के परिजनों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने अपनी धर्मपत्नी, समर्थकों और स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह के परिजनों के साथ केक काटकर सादगी व हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र में पूजा-अर्चना व विकास का संकल्प जन्मदिन के उपरांत युवराज जी ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलोंकृसती महारानी मंदिर, प्रसिद्ध कालिकन धाम और टीकरमाफी आश्रम में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय बुढ़ऊ महाराज राजर्षि रणंजय सिंह जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया और अमेठी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी कटिबद्धता जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |