Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः आशिर्वाद दिया से जग मगाएगा अमेठी-सुधांशु शुक्ला


अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनपद अमेठी में विभिन्न सेवा एवं संगठनात्मक आयामों के माध्यम से व्यापक रूप से आयोजित होगा। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में ‘अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन’ के संकल्प को जीवन का ध्येय बनाकर सेवा शब्द के मूल भाव को जन-जन तक पहुँचाया तथा उसे शासन की संस्कृति का आधार बनाया। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यह गौरवपूर्ण यात्रा सेवा, सुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की प्रेरणादायी गाथा है।अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद अमेठी दीदी स्मृति इरानी द्वारा निर्धारित स्थानों पर दीप प्रज्वलन एवं प्रकाश सज्जा की जाएगी। जनपद के 76 जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं एवं समाज के 15 प्रबुद्धजनों की सहभागिता में लगभग 5 लाख दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रति वंदन-अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला अभियान को सफल एवं व्यापक बनाने के लिए निरंतर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में ‘सबका सहयोग, सबकी सहभागिता’ के भाव के साथ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद में 13 विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ‘आशीर्वाद के दीये’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आँगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव कीकृ25 साल, 25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्राकृबड़नगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा रंग’, ‘नवाचार चुनौती’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न कार्यक्रम सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवामय सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुँचाने और सेवा को सामाजिक संस्कार के रूप में प्रतिष्ठित करने का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से यह अभियान सेवा, संगठन और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी संदेश बनेगा।

       

सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |