Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: शहरी विकास सचिव से मिले महापौर विकास शर्मा


  • शहर की विकास योजनाओं को गति देने का किया आग्रह

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को देहरादून सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर शहरी विकास सचिव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुलाकात के दौरान महापौर विकास शर्मा ने रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर शहरी विकास सचिव से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तेजी से बढ़ते रूद्रपुर शहर की आवश्यकताओं को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं को और मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को गति देने से संबंधित विभिन्न विषय उनके समक्ष रखे।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर लगातार विस्तार कर रहा है और बढ़ती आबादी के अनुरूप शहर में मूलभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता भी बढ़ रही है। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं, जबकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए शासन और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

महापौर विकास शर्मा ने शहरी विकास सचिव से रूद्रपुर से संबंधित विकास योजनाओं और प्रस्तावों को शासन स्तर पर प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए शासन के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा ने महापौर द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए रूद्रपुर में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |