Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा

  • आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिया रुद्रपुर के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा


रूद्रपुर/देहरादून। महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश एवं निकाय स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रूद्रपुर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं और प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। महापौर ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे रूद्रपुर में बढ़ती आबादी और विस्तारित शहरी क्षेत्र को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया जाना है।

महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री से रूद्रपुर के विकास से संबंधित प्रस्तावों और योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर से शहर को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन बड़ी विकास योजनाओं और अवस्थापना संबंधी कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर से जुड़े विकास एवं जनहित के विषयों को गंभीरता से सुना और शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से रूद्रपुर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनका प्रयास है कि शहर की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम के बेहतर समन्वय से रूद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में कार्य लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में विभिन्न नगर निकायों से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, काशीपुर के महापौर दीपक बाली, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, दर्जा मंत्री विनय रोहेला तथा रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |