Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जरूरतमंद परिवार की मदद को बढ़े हाथ


अमेठी। जरूरतमंद परिवार के कठिन समय में साथ खड़े होकर उसकी मदद करना ही सच्ची सेवा है। इसी भावना के साथ भेटुआ ब्लॉक के सुमेरपुर निवासी हरिचरन की बीमारी के उपचार में सहयोग के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि हरिचरन जी सर्वाइकल एवं साइटिका की समस्या से पीड़ित हैं और उपचार के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी। उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही परिवार की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए ’मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा अनुदान दिलाने हेतु आवेदन भी कराया गया है। इससे आगे के उपचार में आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर कहा गया कि किसी जरूरतमंद परिवार की परेशानी के समय उसके साथ खड़ा होना ही मानवता और सेवा का वास्तविक भाव है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद से उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने का सहारा मिलता है। हरिचरन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। परिवार के लोगों ने इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आपने मुश्किल घड़ी में मुझे अपना समझा और ईश्वर ने मुझे आपके काम आने योग्य बनाया, दोनों का आभार। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |