Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः भरखरे में बारिश का कहररू कई मकान गिरे, परिवार हुए बेघर, प्रशासनिक मदद का इंतजार


लम्भुआ/सुलतानपुर। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में कच्चे और जर्जर मकानों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लम्भुआ तहसील क्षेत्र के भरखरे गांव में रात की बारिश के दौरान दीपक, सागर और संगम शोले पुत्र विक्रम का मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।बताया जा रहा है कि प्रभावित परिवार पहले से ही बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति में है और मांग कर किसी तरह परिवार का जीवकोपार्जन करता था। मकान गिरने के बाद परिवार का जरूरी सामान भी प्रभावित हुआ और अब सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।मकान गिरने की घटना से पड़ोसी रामलाल पुत्र दहपेल को भी भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण गांव में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और लोगों में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद प्रभावित परिवारों को उम्मीद थी कि राजस्व अथवा प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेगी और तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और न ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सहायता मिल सकी थी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व टीम भेजकर क्षति का तत्काल सर्वे कराया जाए, पात्र परिवारों को आपदा राहत के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा बारिश के दौरान रहने के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराई जाए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके पास पहले ही सीमित साधन हैं, ऐसे में आशियाना गिर जाने के बाद उनके सामने जीवन यापन का संकट और गहरा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |