प्रतापगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, उनके शिल्प एवं निर्माण-कला में योगदान तथा सृष्टि के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण स्थान पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। उनके आदर्श आज भी मेहनत, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की शिक्षाएं समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर श्रम, कौशल और सृजनशीलता को सम्मान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और देश के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, रोहित विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, मोहन लाल यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, मानवेन्द्र पटेल, फैजान अहमद, मो.जलाल, विजय गौतम, बृजेश पाल, राजेश गौड़, अनिल गौतम, प्रदीप कुमार सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
