Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पीएम के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने मरीजों को बांटा फल


प्रतापगढ़/बाबागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी महेशगंज में मरीजों के बीच फल वितरित किए। भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लगातार एक माह तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी शुरुआत 17  सितंबर से सीएचसी महेशगंज में मरीजों को वितरण करके किया गया।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, धर्मवीर सिंह, जिलामहामंत्री पवन गौतम, मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष मणि द्विवेदी, शिवाकांत पांडेय, हंसराज मिश्रा, महामंत्री ज्ञानेंद्र मौर्या समेत स्वास्थ्यकर्मी और कई सारे भाजपाई मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |