शैलेन्द्र प्रताप सिंह
अमेठी। गांधी चैक पर भीषण जाम लगने से शनिवार को करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहिया, चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की अधिक आवाजाही के कारण अमेठी कोतवाली के पास से आलू मंडी तक जाम की स्थिति बनी रही। ककवा रोड की ओर भी वाहनों की कतार दिखाई दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चैक पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों के अनुसार, चैराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं रहने से परेशानी बढ़ जाती है। जाम के कारण राहगीरों, मरीजों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांधी चैक समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित पुलिस तैनाती की मांग की है।
