Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं ने दिखाई विकसित भारत में नारी शक्ति की भूमिका


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक माह तक चलने वाले सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में छात्राओं द्वारा देश की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में बेटियों की भूमिका को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं और देश की उपलब्धियों की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि देश में विकास और निर्माण कार्यों को तेजी से गति मिली है तथा 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश की बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप और यूनिकॉर्न जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बेटियां योगदान दे रही हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि आज भारत की बेटियां विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में बेटियां मेट्रो ट्रेन चलाने से लेकर विमान उड़ाने तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं और भारतीय वायुसेना में भी अपनी प्रतिभा एवं साहस का प्रदर्शन कर रही हैं।

डॉ. बोरा ने छात्राओं से ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने तथा सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी, वीरांगना अवंतीबाई और रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर गठित महिला बटालियनों तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी उल्लेख किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी का संदेश दिया।

छात्राओं ने इस नाटक में  मोदी जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों पर अभिनय किया  साथ ही पच्चीस वर्षों की प्रधानमंत्री की विकास यात्रा का भी शानदार मंचन किया । इस नुक्कड़ नाटिका में जानकी पांडे, शगुन,कोमल ,आयुषी, अनन्या,अनु, अनुरागिनी, मनस्वी, मंजू रेखा, शिवानी, संतोषी, तान्या, सौम्या ने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में छात्रा कोमल शुक्ला के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा ।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव  ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र मोमेंटो तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, सेवा संकल्प के महानगर संयोजक तथा भाजपा के नगर मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, योगेंद्र पटेल,लवकुश त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर गुप्ता, सतीश वर्मा, माला सिंहा,

लवकेश, विकास, किशोर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ उमा सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजीव यादव ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |