Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: हाफले ने कानपुर में नए डिजाइन स्टूडियो के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई


लखनऊ। कानपुर इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी हाफले ने कानपुर में नए हाफले डिजाइन स्टूडियो केशुभारंभ के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। डिप्टी का पड़ाव स्थित यह नयास्टूडियो, देश के तेजी से उभरते टियर-2 शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की हाफले की रणनीति का हिस्सा है।इसके माध्यम से क्षेत्र के घर मालिकों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को प्रीमियम इंटीरियर सॉल्यूशंसकी विस्तृत रेंज उनके शहर में ही उपलब्ध कराई जा रही है।लगभग 1,800 वर्ग फीट में फैला यह डिजाइन स्टूडियो ग्राहकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करता है, जहांवे फंक्शनल डिस्प्ले और वास्तविक उपयोग के उदाहरणों के माध्यम से हाफले के विभिन्न सॉल्यूशंस को करीब

से देख और समझ सकते हैं। स्टूडियो में आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, स्लाइडिंग सॉल्यूशंस, प्रीमियम अप्लायंसेज,बाथरूम एक्सेसरीज, किचन सॉल्यूशंस, डिजिटल लॉक्स, ग्लास फिटिंग्स, वार्डरोब सॉल्यूशंस, सरफेसेज औरलाइटिंग सहित उत्पादों की बड़ी रेंज प्रदर्शित की गई है।कानपुर में बदलती जीवनशैली और आधुनिक घरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो को इस तरह

तैयार किया गया है कि ग्राहक स्पेस का सही इस्तेमाल, प्रीमियम होम अपग्रेड्स और स्मार्ट लिविंग से जुड़ेसमाधान आसानी से समझ सकें। सिंक और फॉसेट्स सहित विभिन्न फंक्शनल डिस्प्ले ग्राहकों और डिजाइन प्रोफेशनल्स को उत्पादों का वास्तविक उपयोग और उनकी कार्यक्षमता प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का अवसर

प्रदान करते हैं।हाफले इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, निलेश दवे ने कहा कि हाफले की बढ़तीमौजूदगी में कानपुर एक अहम कड़ी है। इस शहर में आधुनिक, कार्यात्मक और प्रीमियम इंटीरियर सॉल्यूशन

की मांग बढ़ रही है, और हमारा नया डिजाइन स्टूडियो हमारे पूरे पोर्टफोलियो को इस इलाके के घर केमालिकों और डिजाइन प्रोफेशनल्स के और करीब लाता है। इससे आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स कोहमारे सॉल्यूशन को खुद देखने-परखने और अपने प्रोजेक्ट्स के लिए बेहतर जानकारी के साथ स्पेसिफिकेशन

तैयार करने का मौका भी मिलता है।हाफले इंडिया के बिजनेस हेड,  ग्रेगरी चाको ने कहा, -ुनवजयडिजाइन स्टूडियो पर प्रोडक्ट को देखने और समझनेके अनुभव को ज्यादा इंटरैक्टिव और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। अलग-अलग कैटेगरी के

फंक्शनल डिस्प्ले के जरिए, कस्टमर यह देख सकते हैं कि हमारे सॉल्यूशन असल जगहों पर कैसे काम करते हैंऔर कोई भी फैसला लेने से पहले संभावनाओं को समझ सकते हैं।कानपुर में इस नए डिजाइन स्टूडियो के शुभारंभ के साथ हाफले भारत के उभरते बाजारों में अपनी पहुंच औरमजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कंपनी स्थापित फ्रेंचाइज पार्टनर्स के नेटवर्क के माध्यम से अपने

डिजाइन स्टूडियो और रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों मेंग्राहकों और डिजाइन प्रोफेशनल्स के लिए हाफले के सॉल्यूशंस की उपलब्धता और पहुंच बेहतर हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |