Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पिता बेटी को मिलने की पुलिस से लग रहा है गुहार, नहीं हो रही सुनवाई! बूढ़ी दादी पोती को देखने के लिए 10 दिन से आए व्याकुल


लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गैर संप्रदाय के युवक ने नाबालिक बालिका को बीते 8 सितंबर को एक निजी फैक्ट्री से भगा ले गया, जिसके पिता व दादी इसकी खोज में इटौंजा थाने से लेकर महिगवां थाने तक भटक रही है, किंतु अभी तक अभी तक उसकी तलाश नहीं हो पाई हैं। वहीं इटौंजा थाना के एक गांव के पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है, गैर संप्रदाय का युवक भगा ले गया था, पहले प्रेम जाल में फसाया, जिसके बाद इसी बीच उसे भगा ले गया। उसने 8 सितंबर को पुलिस ने शिकायत की थी, किंतु अभी तक हल्का दरोगा ने कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे उसे उसके साथ गलत मृत होने की आशंका हैं। वही इटौंजा पुलिस के मुताबिक लड़की जहां से गायब हुई, वह घटना महिगवां थाना क्षेत्र के एक निजी फैक्ट्री में हुई, बताया कि लड़की एक फैक्ट्री में काम करने जाती थी, वहां वह लड़का भी काम करता था और आपस में प्रेम संबंध हुए और वहां से उसे लेकर फरार हो गया। इटौंजा पुलिस के मुताबिक, हमारे थाने क्षेत्र की घटना नहीं है या घटना महिगवां थाना क्षेत्र के एक निजी फैक्ट्री में हुई है। वही पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |