Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के खौंपुरबुजुर्ग गांव में  उधारी के साढ़े चार हजार रुपए मांगने पर जमकर मारपीट हुई जिसमें जिसमें पति-पत्नी घायल हो गई दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मैंने अपने पड़ोसी शहजाद अली को बीते दिनों 5000 उधार दिया था लेकिन उनके घर में समस्या आने के कारण मैं पैसा नहीं ले पाया पैसे को लेकर आज जब मैं उनके घर गया और पैसे की मांग की तो इनकी भाई मोहम्मद अली आ गए और मुझसे गाली गलौज करने लगे तुम मैंने कहा कि यह नहीं तो तुम ही पैसा दे दो इसी पर मारपीट हो गई और रखे फावड़े से हमारे हाथ में मार दिया जिससे मेरी उंगली कट गई। संग्रामपुर पुलिस ने बताया कि मामले की कोई तहरीर अभी तक आई नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |