पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में पीलीभीत जनपद में नई जिम्मेदारी की घोषणा की है। संगठन की ओर से भूपेंद्र सिंह को अखिल भारत हिंदू महासभा पीलीभीत का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भूपेंद्र सिंह के जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी सहयोग मिलेगा।
नवनियुक्त जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। भूपेंद्र सिंह के मनोनयन पर संगठन से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
