संग्रामपुर: कर्मयोगी ऐप के प्रशिक्षण में तीन पंचायत सहायक
September 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर क्षेत्र में तैनात सभी पंचायत सहायकों को आईगाट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन रविवार होने के कारण केवल तीन पंचायत सहायक उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिए। क्षेत्र के गूजीपुर, खौपुर बुजुर्ग और जोगा अम्मरपुर की पंचायत सहायक बृजेश सिंह आदि उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण दे रहे खंड प्रेरक भोलानाथ ने बताया कि शासन के निर्देश पर आज रविवार को क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों को आईगाट कर्मयोगी पोर्टल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम पंचायत सहायकों को डिजिटल क्षमता साधना सप्ताह व शासन में सुधार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में ओपी मिश्रा, संतोष सिंह संतलाल आदि शामिल हुए।
