अमेठीः जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर कार्यशाला, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर जोर
September 11, 2026
अमेठी। शासकीय विभागों में वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में जेम (ळमड) पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील एवं विकास खंड स्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जेम पोर्टल के प्रतिनिधि निखिल राय ने अधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीद से संबंधित अद्यतन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने वस्तुओं एवं सेवाओं के चयन, विक्रेता चयन, ऑर्डर जारी करने, भुगतान प्रक्रिया तथा अनुबंध संबंधी प्रावधानों को विस्तार से समझाया। साथ ही पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि विभाग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं एवं सेवाओं का चयन करते हुए प्रतिस्पर्धी दरों पर खरीद कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिकारियों की जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चैहान ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म सुशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जेम पोर्टल शासकीय खरीद प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासकीय खरीद कार्यों में जेम पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में किया जाए।
