सिंहपुर: शाम होते ही बत्ती हो जाती है गुल
September 11, 2026
सिंहपुर/अमेठी। पूरे क्षेत्र में भारी मात्रा में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोग इसकी भणास अधिकारियों को जिम्मेदार मानकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं बिना रोस्टिंग के विद्युत कटौती का मामला लगभग 15 दिन से हाल बेहाल है शाम ढलते ही बिजली कटौती कर रवैया चालू हो जाता है रात भर में 5 से 6 बार रोस्टिंग डॉउन का मैसेज लोगों के मोबाइल पर दिखने लगता है बरसात महीने में भारी मात्रा में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों का भारी आक्रोश व्याप्त है पावर स्टेशन गौडा पावर सबस्टेशन इन्हौना पावर सबस्टेशन से सेमरौता में लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती से सरकार द्वारा घोषित ग्रामीण क्षेत्र के लिए 13 घंटे विद्युत माहिया करने की व्यवस्था को यह दुर्लभ व्यवस्था चुनौती देने जैसी बात साबित हो रही है।
