संग्रामपुरः एनआरएलएम कर रहा एसएचजी महिलाओं की केवाईसी
September 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं के बैंक खातों तक पहुंचाने के लिए जिले के विकास खंड संग्रामपुर में एनआरएलएम विभाग द्वारा 8000 महिलाओं की केवाईसी कर रहा है। केवाईसी में पहचान सत्यापन में महिलाओं का आधार कार्ड को उनके बैंक खाते मोबाइल नंबर के साथ चेहरे का सत्यापन किया जा रहा है। केवाईसी प्रकिया को लेकर एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने के बताया कि शासन के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं डिजिटल सत्यापन किया जा रहा है जिसके कारण सरकारी योजनाओं का लाभ उनके बैंक खाता में पहुंच सके। उन्होंने कहा इसे फर्जी या दोहरी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जाएगा और सही महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बीएमएम त्रिलोचन सिंह ने बताया समूह की महिलाओं और सदस्यों की केवाईसी प्रक्रिया मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 607 समूह की लगभग 8000 महिलाओं का सत्यापन किया जाएगा इसमें लगभग 1000 महिलाओं का सत्यापन हो चुका है।
