Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: विद्यालय में चोरी का खुलासा, चोरी के सामान समेत एक गिरफ्तार


बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्राटा पंखा, सीलिंग फैन, हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा और समरसेबल पंप बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, बहुरावां गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र चंद्रभूषण सिंह ने 21 सितंबर को थाना बल्दीराय में तहरीर देकर बताया था कि महर्षि दयानंद शिशु ज्ञान निकेतन विद्यालय, बहुरावां से एक फर्राटा पंखा, एक सीलिंग फैन, हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा और समरसेबल पंप चोरी हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए ग्रामीणों की मदद से कार्रवाई की। पुलिस ने राजेंद्र कुमार पुत्र हौसिला प्रसाद, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी पूरे जौध मिश्रा, मजरे धनाखुर्द, थाना बल्दीराय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक फर्राटा पंखा, एक सीलिंग फैन, एक हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा और एक समरसेबल पंप बरामद हुआ है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को 22 सितंबर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल पवन कुमार रावत शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |