चांदा/सुलतानपुर। वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लंभुआ के पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस टीम ने सोमवार को वारंटी शाहरुख खान पुत्र सिराज अहमद खान निवासी ग्राम हड़िया सरपतहा, थाना चांदा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट संख्या-17 में वाद संख्या 2514ध्23 के तहत धारा 498ए भादवि एवं 3ध्4 डीपी एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव और कांस्टेबल सर्वजीत मौर्य शामिल रहे।
