Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज


लालगंज/ प्रतापगढ। जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को लेकर लालगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संग्रामगढ़ थाना के हनुमानपुर निवासी कृष्णकान्त शुक्ला पुत्र बुद्धीधर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती ग्यारह सितम्बर को वह अपनी बैनामाशुदा जमीन पर निर्माण को लेकर पूरे छत्तू हाता गया था। वहां आरोपी अरूण यादव, शैलेन्द्र यादव पुत्रगण देवनारायण तथा अरूण व शैलेन्द्र की पत्नी ने एकराय होकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों द्वारा पीड़ित को जानलेवा धमकी भी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरूण समेत चार के खिलाफ मारपीट तथा गाली गलौज व धमकी का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |