Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील  अंतर्गत एक क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर पीड़िता की प्रताड़ना को लेकर जिले की लालगंज पुलिस ने पति समेत ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अगई पड़वरियन का पुरवा निवासिनी शिवानी मिश्रा पत्नी आशीष त्रिपाठी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी बीते वर्ष 2021 में सांगीपुर थाना के भुरकुसवापुर भोजपुर निवासी आशीष त्रिपाठी पुत्र प्रभाकर के साथ हुयी है। शादी के बाद पति समेत ससुराली जन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीते माह अप्रैल में ससुराली जनों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने भाई शिवम को फोन कर घटना की सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति आशीष त्रिपाठी पुत्र प्रभाकर, ससुर प्रभाकर, सास आशा त्रिपाठी, ननद सरस्वती तथा उमा पाण्डेय पत्नी सदानंद व भांजे आदर्श पाण्डेय पुत्र सदानंद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा मारपीट समेत गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |