Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: ग्राम पंचायत सुरौली में प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की पहल से राम प्रताप पाल के घर हुआ नल रिबोर, ग्रामीणों ने जताई खुशी


सुलतानपुर । सुल्तानपुर जिले के विकास खंड जयसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुरौली में जनहित के कार्यों को लेकर प्रशासनिक सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान बविता वर्मा और पंचायत ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पांडे  के नेतृत्व में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ग्रामीण राम प्रताप पाल के घर के पास खराब पड़े नल (हैंडपंप) का सफलतापूर्वक रिबोर कराया गया है।

पेयजल की समस्या से परेशान राम प्रताप पाल के परिवार और अन्य को इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही इस समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को मिली, उन्होंने बिना किसी विलंब के तत्काल संज्ञान लिया और रिबोर का कार्य पूरा करवाया।

क्षेत्रवासियों ने प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की इस कार्यकुशलता, सक्रियता और जनता के प्रति संवेदनशीलता की खुले दिल से प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस उपयोगी कार्य से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने ग्राम प्रधान बविता वर्मा तथा  ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पांडे का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |