सुलतानपुर । इसौली विधानसभा 187। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा 187 इसौली की दमदार प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती बबिता तिवारी ने हरौरा बाजार में मंडल पीपरगांव के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती बबिता तिवारी ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।
सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेत्री श्रीमती बबिता तिवारी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके समर्पण और मेहनत के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल पीपरगांव के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनता के बीच सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। श्रीमती बबिता तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
हरौरा बाजार में आयोजित इस सम्मान समारोह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री श्रीमती बबिता तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
