Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: व्यापारियों की सुरक्षा पर पुलिस का जोर, हुई बैठक


गौरीगंज/अमेठी। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, बर्तन व सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों सहित अन्य व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। विशेष रूप से सर्राफा और ज्वैलर्स की दुकानों पर अंदर के साथ-साथ बाहर की ओर भी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच और खुलासे में मदद मिल सके। बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़कों से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से इन विषयों पर सुझाव भी लिए। इस दौरान व्यापारी बंधुओं ने अपनी समस्याएं और कुछ विशेष मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। क्षेत्राधिकारी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों को सलाह दी कि प्रतिष्ठान से बड़ी धनराशि का परिवहन करते समय स्थानीय पुलिस की सहायता अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। गोष्ठी में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस के समक्ष अपने सुझाव रखे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |