Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: दो घरों में चोरी, लाखो के आभूषण गायब, मुकदमा दर्ज


संग्रामपुर/अमेठी। बीती रात थाना संग्रामपुर क्षेत्र ग्राम सभा पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर निवासी राधेश्याम सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह व ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह के घर ताला तोड़कर घर की अलमारी में रखे लगभग 15 से 20 लाख की लागत के आभूषण अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह चंदन सिंह के बडे भाई का लड़का कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा थी की नजर  बिखरे समान पर पड़ी तो वह अपने परिजनों व वर्तमान ग्रामसभा प्रधान  व पीड़ित के चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिकू को जानकारी दी तत्काल डायल  112 पर फोन किया गया। मौके पर पीआरवी टीम पहुंची और मौके का निरीक्षण किया थाना संग्रामपुर को फोन से जानकारी दी गई तो हल्का दरोगा विनोद तिवारी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी कि बीती रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी बैग के अंदर घर के अंदर की आलमारी व संदूक की चाभी अज्ञात चोरों के हाथ लग गई जिससे चोरों को चोरी करना और भी आसान हो गया घर में रखे सभी आभूषण जिसमें अंगूठी, पायल, बिछुआ, सहित विभिन्न प्रकार के लगभग 15 से 20 लाख आभूषण अज्ञात चोरी कर ले गए। बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा सबसे पहले गांव के राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा घर के समान को टटोला लेकिन हाथ केवल सब्बल ( लोहे की राड) लगा जिसे वै घर में रखे कपड़े को लेकर उसी से सब्बल को पकड़ चंदन के घर लाये और चोरी की चंदन के घर में कोई नही था वहीं राधेश्याम सिंह के घर में भी कोई नहीं था। तहरीर दे रहे वर्तमान ग्राम सभा प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह ने बताया कि मेरे घर के बगल  मेरे चचेरे भाइयों के घर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की गई है।जिसकी लिखित सूचना थाना संग्रामपुर में दी उन्होंने बताया कि घटना वाले घर पर कोई सदस्य नहीं था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |