Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग और माटीकला रोजगार योजना पर हुआ मंथन, पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील


बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से तहसील रसड़ा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और संभावित लाभार्थियों को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा माटीकला बोर्ड की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एससीएसपी) के तहत गुरुवार को विकासखंड एवं तहसील रसड़ा के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वरोजगार और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणधीर सिंह, बीएमएम आलोक कुमार सिंह, मनीष कुमार पाठक, एडीओ आईएसबी दिनेश तिवारी सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं की पात्रता, उद्देश्य, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही जानकारी के साथ लाभ उठाकर ग्रामीण अपने लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक पात्र लोगों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।

अधिकारियों ने पात्र ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समय से आवेदन करें और सरकारी सहायता का लाभ उठाकर अपना रोजगार स्थापित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |