Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: कंगारू मातृ देखभाल! स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण


तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई अंतर्गत कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब ( सक्षम) कार्यालय तिलोई में विगत बुधवार और गुरुवार को सीएचओ, एनम, संगिनी, आशा को कंगारू मातृ देखभाल पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल से घर पहुंचने पर कम वजन के व समय से पहले जन्मे शिशुओं को त्वचा से त्वचा संपर्क केएमसी देकर वजन को बढ़ाना व शिशु को स्वस्थ रखना है।स्वास्थ्य कर्मी ऐसे बच्चों के घर जाकर परिवार को चैबीस घंटे में कम से कम से कम बारह से चैदह घंटे केएमसी व केवल मां का दूध देने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सक्षम टीम से अनूप शुक्ला, सतीश त्रिवेदी,कृष्णा सिंह, डॉ शुभम अग्रवाल,सुशील तिवारी,कीर्ति त्रिपाठी व ट्रेनर के रूप में सीमा यादव,शिवाली यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |