Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सदहा विद्युत उपकेंद्र पर धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती! अवर अभियंता अमित पाल ने पूरे स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की पूजा-अर्चना


पट्टी/ प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सद हा विद्युत उपकेंद्र परभगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर (33ध्11 केवी) श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवर अभियंता अमित पाल ने पूरे स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं कार्यस्थल की उन्नति की कामना की।

पूजा के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने कार्यों में सुरक्षा और सफलता की प्रार्थना की। इस दौरान उपकेंद्र परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

अवर अभियंता अमित पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए।अवरअभियंता - अमित पाल टीजीटू सुरेंद्र सिंह लाइनमैन -रोहित सिंह जितेंद्र सिंह लाइनमैन सहायक-आशीष सिंह अभिषेक श्रीवास्तव बाके सिंह जटाशंकर तिवारी हरिश्चंद्र तिवारी एवं समस्त  स्टाफ सदहा पावर हाउस पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |