Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः टी.वी. अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे अर्पणा यादव एवं डॉ नीरज बोरा, फल वितरित कर जाना हाल-चाल


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

अपर्णा यादव एवं डॉ. नीरज बोरा ने मरीजों के बीच कुछ समय बिताया और उनके स्वास्थ्य तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं बीमार लोगों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से संवेदनशील और सहयोगी समाज के निर्माण को बल मिलता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, पार्षद सी.बी. सिंह, राम अवतार कनौजिया, अनूप सिंह, संतोष तेवतिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडेय, सतीश शर्मा, सुशील तिवारी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, मनोज श्रीवास्तव, रमेश चंद्रा, पीयूष तिवारी, राजेश चैहान एवं लखन मौर्य सहित अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |