Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का भव्य शुभारंभ


मिर्जापुर। गुरुवार को श्स्वच्छता ही सेवाश् पखवाड़े एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा एक पावन शुरुआत की गई। नगर के विधायक रत्नाकर मिश्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में स्वयं झाड़ू लगाकर और साफ-सफाई करके इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया।

जनप्रतिनिधियों की इस अनुकरणीय पहल से न केवल धाम की पवित्रता और भव्यता को नया आयाम मिलेगा, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नगरवासियों में स्वच्छता के प्रति एक नया उत्साह और जिम्मेदारी का भाव भी जागेगा।

आइए, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में हम सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घर, मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखकर अपने मीरजापुर को सुंदर, निर्मल और स्वस्थ बनाने का संकल्प लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |