बीसलपुरः चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार! बिलसंडा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का किया खुलासा, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
September 24, 2026
बीसलपुर। थाना बिलसंडा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया स्वराज-855 ट्रैक्टर मय ट्राली और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पुत्र पप्पू निवासी बीजामऊ, थाना हाफिजगंज, जनपद बरेली और अरविन्द पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ईंटगांव, थाना बिलसंडा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुर अमृत निवासी ध्रुव मिश्रा का ट्रैक्टर संख्या न्च्26र्।9109 स्वराज-855 लाल रंग मय ट्राली 18ध्19 सितंबर की रात चोरी हो गया था। मामले में 21 सितंबर को थाना बिलसंडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 24 सितंबर को पुलिस टीम ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हेदरगंज तिराहे के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जेध्निशानदेही से चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राहुल के खिलाफ पीलीभीत और बरेली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरविन्द के खिलाफ बिलसंडा और बीसलपुर थाने में पूर्व के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जगदीप मलिक, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आलोक वर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे।
