Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव लौटे प्रिंस, ढोल-नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत


बीसलपुर। भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपने पैतृक गांव गोवल पतिपुरा पहुंचे प्रिंस गंगवार का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भारत माता के जयघोष के बीच ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।प्रिंस गंगवार बेंगलुरु में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अवकाश पर अपने पिता सूबेदार मेजर महेश चंद्र गंगवार के साथ गांव पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान पति अनुराग यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह में प्रिंस ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकलकर भारतीय वायुसेना में देशसेवा का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव, जिले, प्रदेश और देश पर गर्व है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया।

प्रिंस के पिता सूबेदार मेजर महेश चंद्र गंगवार भारतीय सेना में सेवारत हैं। बचपन से पिता को वर्दी में देश की सेवा करते देखकर प्रिंस के मन में भी राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हुई। अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को उन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बनाया। महेश चंद्र गंगवार कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए भारत सरकार से सम्मानित भी हो चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |