प्रतापगढः दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने की एसपी से शिकायत
September 11, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक दुष्कर्म के आरोपी की गिफ्तारी न होने को लेकर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने एसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि लीलापुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी अजीत मौर्य ने नौकरी दिलाने के नाम पर छल कपट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है। और पीड़िता व उसके परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है। एसओ लीलापुर वारिज कसेरा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
