Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः थाने से चंद कदम दूर सुनार की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, दो महिलाएं गहने लेकर फरार! गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं, दुकानदार को बातों में उलझाकर पेंडल-बालियां पर किया हाथ साफ


पीलीभीत। गजरौला कस्बे के सुहास रोड पर थाने से कुछ ही दूरी पर  सुनार की दुका में दिनदहाड़े हुई चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गहने खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचीं दो महिलाओं ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और मौका मिलते ही पेंडल व बालियां लेकर निकल गईं। महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।घटना बुधवार दोपहर करीब 1रू38 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं सुहास रोड स्थित सुनार की दुकान पर पहुंचीं। दोनों ने दुकानदार सर्वेश वर्मा से गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने उनकी मांग के अनुसार एक के बाद एक कई आभूषण निकालकर दिखाए। इसी दौरान महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान गहनों की ओर लगाकर कथित तौर पर मौका तलाश लिया और पेंडल व बालियां चोरी कर लीं।कुछ देर बाद दोनों महिलाएं सामान्य तरीके से दुकान से बाहर निकल गईं। उनके जाने के बाद दुकानदार को आभूषण कम होने का शक हुआ। सामान की दोबारा जांच की गई तो पेंडल और बालियां गायब मिलीं। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों महिलाएं दुकान के भीतर गहने देखते और संदिग्ध तरीके से गतिविधियां करती दिखाई दे रही हैं।दिनदहाड़े और थाने के नजदीक हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में भी हलचल मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस महिलाओं के दुकान तक पहुंचने और वारदात के बाद वहां से निकलने के रास्ते की भी जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि महिलाओं की पहचान के साथ उनके संभावित ठिकाने तक पहुंचा जा सके।घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में भी चिंता दिखाई दी। व्यापारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में खरीदारी के बहाने संदिग्ध लोग दुकानों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस की नियमित गश्त और बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की जरूरत है। व्यापारियों ने प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखने की मांग की है।एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |