Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: स्वच्छता अभियान में बीडीओ के नेतृत्व में चली झाड़ू


संग्रामपुर/अमेठी। जिले में चलाया जा रहा स्वच्छता में सहभागिता अभियान के तहत आज खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में झाड़ू लगाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जरौटा ग्रामसभा के प्रधान मंशाराम और चण्डेरिया के प्रधान तुफैल खां में शामिल होकर झाड़ू लगाई।खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि समुदायों में स्वच्छता को जीवन-शैली के रूप में अपनाने कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत को लेकर 17 से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक संग्रामपुर के समस्त कर्मचारी क्षेत्र के प्रधान मिलकर झाड़ू लगाकर लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रधान जरौटा मंशाराम मिश्रा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर के नेतृत्व में झाड़ू लगाया गया जिससे क्षेत्र व समुदाय में साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह,  ग्राम सचिव अजीत सिंह,दीपक कुमार, सुनील कुमार, राधेश्याम सिंह,मुकेश कुमार मिथिलेश यादव , मिथिलेश कुमार के साथ समस्त सफाई कर्मचारी संघ संग्रामपुर शामिल हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |