संग्रामपुर: छात्र की पिटाई का आरोप, समझौते से मामला शांत
September 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र को बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा। छात्र की तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मामला क्षेत्र के गोरखापुर में संचालित निजी विद्यालय डॉ सुभाष चंद्र तिवारी इंटरमीडिएट विद्यालय गोरखापुर में 12 वी कक्षा का छात्र अनिरुद्ध यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी पूरे कन्हाई पाण्डेय बेलखरी ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी की सोमवार को विद्यालय की एक कमरे में बंद करके विद्यालय की अध्यापक शिवकुमार तिवारी व चिंतामणि तिवारी ने बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे जिला अस्पताल गौरीगंज में इलाज करना पड़ा। पीड़ित की तहरीर पर थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने आरोपित अध्यापकों को थाना संग्रामपुर बुलाया जहां कुछ गलती बच्चों की भी निकाली और कुछ अध्यापकों की। सभी लोगों ने अपनी गलतियां मानी और छात्र के उज्जवल भविष्य को लेकर सुलह समझौता हुआ । पीड़ित परिवार के राम बक्श यादव ने बताया कि बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए सुलह- समझौता कर लिया गया है।
