सिंहपुर: बाग में मिला युवक का शव
September 02, 2026
सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के अंतर्गत एक सुनसान बाग में 50 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ पर लटकता मिला जिसकी पहचान भानु प्रताप पासी निवासी खारा के रूप में की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनझार के निकट कनपुरियन पूरवा के बाग में सुनसान माहौल में शाम 6रू00 बजे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकते देखा आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचित किया रोते बिलखते पहुंचे परिजन मृतक को देखकर हाल बेहाल हो गए की ग्रामीणों ने मृत्यु का कारण पारिवारिक कलह बताया है ग्रामीणों का आरोप है कि पति और पत्नी के बीच कई दिन पूर्व झगड़ा हुआ था जिसके चलते पारिवारिक कलेश से तंग आकर भानु प्रताप ने यह रास्ता चुना वही मौके पर पहुंची पुलिस ने लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ग्रामीणों और प्रत्यक्ष दर्शियों की शिनाख्त पर पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
